उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्थल पर शहीदों को नमन कर दीप प्रज्वलित किए, खिल बताशे का भोग लगाकर मनाई दीपावली – Indian Today 24×7

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्थल पर शहीदों को नमन कर दीप प्रज्वलित किए, खिल बताशे का भोग लगाकर मनाई दीपावली

देहरादून

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा प्रतिवर्ष की भांति दीपावली के अवसर पर शहीदों के निमित दीप प्रज्वलित कर खिल बताशे का भोग लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि हम सभी शहीदों को नमन करते हुये सभी प्रदेश वासियों को को भी दीपावली की बधाई देते हुये अपील की हैं कि हम शालीनता से अपने त्यौहार मनाएं औऱ अपने प्रदेश के विकास मेँ सहयोग कर आगे बढ़े औऱ मूल निवास व भू-कानून एवं लोकायुक्त कानून लागू कराने के साथ ही स्थाई राजधानी बनाने की दिशा मेँ आम जनमानस को लेकर आगे बढ़ेंगे।

प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी व मोहन खत्री ने कहा कि जिन शहीदों के बदौलत इस राज्य का निर्माण हुआ हैं हम उन शहीदों के प्रति ऐसे विशेष त्यौहार पर हमेशा श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहेंगे।

दीपदान करने वालों मेँ जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , मोहन खत्री , सुरेश नेगी , विनोद असवाल , पुष्कर बहुगुणा , चन्द्रकिरण राणा , सतेन्द्र नौगाँई , सुमन भण्डारी , लक्ष्मण सिंह नेगी , राजेन्द्र चमोली , राजेश पान्थरी , राकेश नौटियाल एवं संजू आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *