उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु पूरी तरह तैयार …रेखा आर्य – Indian Today 24×7

उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु पूरी तरह तैयार …रेखा आर्य

देहरादून

राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से तैयार है।

शुक्रवार को उन्होंने ACEO राष्ट्रीय खेल सचिवालय/निदेशक खेल विभाग को यह निर्देशित किया कि भारतीय ओलंपिक संघ को यह सूचित कर दें कि, 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए राज्य की तैयारी पूर्ण हैं।

इस क्रम में भारतीय ओलंपिक संघ को email के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने हेतु तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम इस आयोजन की अभूतपूर्व मेजबानी करेंगे और हमारा उत्तराखंड हर मानक पर खरा साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *