दशकों से दिव्यांग और जरूरतमंदों के लिए सेवारत हर्षल फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय दक्ष दिव्यांग पुरस्कार उत्कृष्ट सेवायोजक – Indian Today 24×7

दशकों से दिव्यांग और जरूरतमंदों के लिए सेवारत हर्षल फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय दक्ष दिव्यांग पुरस्कार उत्कृष्ट सेवायोजक

देहरादून

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दक्ष दिव्यांग पुरस्कार से हर्षल फाउंडेशन को नवाजा गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए हर्षल फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा गोयल ने बताया कि यह हर्षल फाउंडेशन के लिए गर्व की बात है कि संस्था द्वारा किए गए कार्यों को स्तर पर नवाजा गया है और आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संस्था को उत्कृष्ट सेवायोजक के सम्मान से नवाजा गया।

वरिष्ठ समाजसेवी रमा गोयल जो पिछले 2 दशकों से ज्यादा समय से समाज के पिछड़े वर्गों के विकास के साथ ही दिव्यांगजनों का पुनर्वास, हिंसा से पीड़ित महिलाओं का पुनर्वास, नव युवतियों का मासिक धर्म स्वस्थ्य सुरक्षित करना, महिला सशक्तिकरण के लिए महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना, प्रशिक्षण दिलवाना आदि, पर्यावरण सुरक्षा आदि है।

इन क्षेत्रों में इनके कार्यो का व्यापक असर हुआ है और काफी अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों का सीधा फायदा हुआ। अब तक 8000 से अधिक दिव्याग जनों को सेवा दी जा चुकी है। 40 स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेनडिग मशीन लगा चुकी है।

हर्षल फाउंडेशन की रमा को सामाजिक कार्यो के लिए अनेक सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, सरकारी और सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया है।

हर्षल की यात्रा सतत जारी है। इस वर्ष भी दिव्यांग जनों के लिए एक निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 28–29 सितंबर 2024 को देहरादून में लगाया और 2000 के करीब दिव्यांग जनों को इसका लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *