चाईनीज मांजा बेचने वालो की धरपकड़ हेतु दून पुलिस के चैकिंग अभियान में 3 दुकानदारो के विरूद्व पुलिस ने दर्ज किये अभियोग – Indian Today 24×7

चाईनीज मांजा बेचने वालो की धरपकड़ हेतु दून पुलिस के चैकिंग अभियान में 3 दुकानदारो के विरूद्व पुलिस ने दर्ज किये अभियोग

देहरादून

विभिन्न स्थानो पर चाईनीज मांजे के कारण हुई दुर्घटनाओ के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाईनिज मांजा बेचने वालो के विरूद्व कार्यवाही हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

जिसके तहत जनपद के नगर/देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए चाईनीज मांजा बेचने वालो के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चैकिंग के दौरान आज दिनांक 14-01-2025 को पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाईनीज मांजा बेचने वाले दुकानदारो के विरूद्व अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। दून पूलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है…

1- कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक दुकान अग्रवाल स्टोर से चाईनीज मांझे के छोटे- बड़े कुल 08 रोल बरामद किए गए। दुकान स्वामी द्वारा चाईनीज मांजा बिक्री किये जाने पर उनके विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरण…

अरुण अग्रवाल पुत्र स्व० भगवत किशन निवासी – 03 नई बस्ती, निकट गुरु राम राय स्कूल, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 59 वर्ष

2- कोतवाली डोईवाला

प्रतिबन्धित चाईनीज मांजा बेचने वाले 02 दुकानदारो के विरूद्ध पंजीकृत किये गये अभियोग।

मंगलवार को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे चैकिंग अभियान के दौरान चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 दुकानदारो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये।

विवरण अभियुक्त ..

1- सचिन प्रजापति पुत्र स्व0 मूलचंद निवासी शक्ति भवन मंदिर के सामने वाली गली कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 42 वर्ष

स्थान – शक्ति भवन मन्दिर के पास डोईवाला ( मु0अ0सं0-17/2025 धारा-223(ख))

बरामदगी – 3 चकरी चाइनीज मांजा

02- सतीश कुमार अग्रवाल पुत्र रामबल्लभ शरण निवासी भानियावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 35 वर्ष

स्थान – दून पब्लिक स्कूल के पास भानियावाला डोईवाला देहरादून

(मु0अ0सं0-18/2025 धारा-223(ख) BNS)

बरामदगी – 32 चकरी चाइनीज मांजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *