चुनावी रैली का बैनर उतार रहे युवक की करंट लगने के दौरान हुए दर्दनाक मौत,परिवार और क्षेत्र में छाया मातम – Indian Today 24×7

चुनावी रैली का बैनर उतार रहे युवक की करंट लगने के दौरान हुए दर्दनाक मौत,परिवार और क्षेत्र में छाया मातम

देहरादून
देहरादून के भानियावाला में निकाय चुनाव के दौरान दर्दनाक हादसा हो गाय जिसमें एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौक के पास एक युवक चुनावी बैनर उतार रहा था, तभी वह 33 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में 26 वर्षीय मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला का रहने वाला था और कुछ दिनों बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।
घटना के समय मनोज दो मंजिला छत पर था और बैनर उतार रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन को छू जाने से तेज धमाका हुआ।
इस हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मनोज के घर में मातम पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *