यूसीसी के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु विधि विशेषज्ञों ने जनहित से जुडे समस्त विभागों के अधिकारियों को दी विस्तृत जानकारी – Indian Today 24×7

यूसीसी के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु विधि विशेषज्ञों ने जनहित से जुडे समस्त विभागों के अधिकारियों को दी विस्तृत जानकारी

देहरादून
मंगलवार को पुलिस लाइन देहरादून में यू०सी०सी० पर जानकारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्याशाला में जनहित से जुडे समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ महानिदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद तथा संयुक्त निदेशक विधि जीसी पंचोली द्वारा दीप प्रज्जव्लित कर किया गया।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोन्धित करते हुए महानिदेशक अभियोजन द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड यू०सी०सी० लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। समय के साथ समाज मे आ रहे बदलावों तथा उक्त बदलावों में हर व्यक्ति के समान रूप से व्यक्तिगत एंव कानूनी अधिकारों के संरक्षण के लिये राज्य में यू0सी0सी0 को लागू किया गया है। कार्यशाला के दौरान विधि विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित लोगों को शादी, तलाक, उत्तराधिकार व अन्य मुद्दों से सम्बन्धित मामलों में यू0सी0सी0 में किये गये प्रावधानों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को यू0सी0सी0 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग, धर्म या समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता और सुनिश्चित करता है कि इसके दायरे में आने वाले हर व्यक्ति को समान रूप से व्यक्तिगत व कानूनी अधिकार मिले, इससे किसी भी व्यक्ति की प्राईवेसी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कार्यक्रम में दौरान विधि विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित अधिकारियों की यू0सी0सी0 के प्रति शंकाओं के उत्तर देकर उनका समाधान किया, साथ ही जनहित से जुडे विभागों से सम्बन्धित होने के कारण व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेकर आम जन को यूसीसी के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यशाला में महानिदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, रेनू लोहानी (पुलिस अधीक्षक विकासनगर), जया बलोनी (पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश), विवेक सिंह कुटियाल (क्षेत्राधिकारी लाइन), विशेष लोक अभियोजक पंकज राय व ममता मानादूली,सहायक अभियोजन अधिकारी भानु प्रताप बिष्ट तथा जनपद के समस्त प्रशासनिक विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *