खटीमा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,280 ग्राम स्मैक बरामद – Indian Today 24×7

खटीमा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,280 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून/खटीमा
बृहस्पतिवार की शाम करीब 8 बजे खटीमा थाना क्षेत्र के मझोला में पुलिस मुस्तैदी से चेकिंग कर रही थी। अचानक से चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया।
परंतु पुलिस को रोकते देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा करने पर नाले के पास
उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल होकर बाइक से गिर गया।
पूछताछ के दौरान घायल की पहचान तारीक पुत्र मुस्तकीन निवासी इस्लामनगर, खटीमा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। 280 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तीन फायर किए, जबकि पुलिस ने चार राउंड फायर कर उसे काबू किया।

पुलिस टीम
मुठभेड़ में SHO खटीमा की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *