उत्तरकाशी में बड़कोट ,बाड़ाहट, नौगांव और चिन्यालीसौड़ में ली गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बाड़ाहाट नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप के भूपेंद्र चौहान ने ली शपथ – Indian Today 24×7

उत्तरकाशी में बड़कोट ,बाड़ाहट, नौगांव और चिन्यालीसौड़ में ली गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बाड़ाहाट नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप के भूपेंद्र चौहान ने ली शपथ

देहरादून/उत्तरकाशी
जनपद की सभी नगर पालिकाएं और एक नगर पंचायत में सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं वार्ड सदस्य होने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली बाड़ाहाट नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान सहित 11 वार्डों के वार्ड सदस्यों ने रामलीला मैदान में शपथ ली उप जिला अधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने सभी निर्वाचित वार्ड सदस्यों एवं अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई इस अवसर पर गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। वहीं बड़कोट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद डोभाल सहित सभी निर्वाचित वार्ड सदस्यों द्वारा शुक्रवार को शपथ ली गई, साथ ही चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कोहली सहित सभी वार्ड सदस्यों ने भी शपथ ली, नगर पंचायत नौगांव के अध्यक्ष विजय कुमार, नगर पालिका पुरोला के अध्यक्ष बिहारी लाल ने शपथ लेते हुए अध्यक्ष पद ग्रहण कार्यभार संभाला । नगर पालिका बड़कोट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद डोभाल ने शपथ लेने के बाद स्थानीय जनता का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *