मोतीचूर में हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर मिला युवा मादा गुलदार का शव,वन विभाग ने रेलवे के खिलाफ दर्ज कराया मुकद्दमा – Indian Today 24×7

मोतीचूर में हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर मिला युवा मादा गुलदार का शव,वन विभाग ने रेलवे के खिलाफ दर्ज कराया मुकद्दमा

देहरादून/ऋषिकेश
हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक 7 साल की युवा मादा गुलदार की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त पर निकली टीम ने ट्रेक पर गुलदार का शव पड़ा देखकर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी । रेंज अधिकारी ने रेलवे डिपार्टमेंट के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। रात के समय इस ट्रेक से कई ट्रेनें गुजरती हैं, ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस ट्रेन से ये हादसे हुआ है।
गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को हादसे का पता चला। जिसके बाद वन विभाग के अफरा तफरी मच गई। वन कर्मचारी गुलदार का शव पोस्टमार्टम के लिए मोतीचूर रेंज कार्यालय लेकर पहुंचे।
रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि मामले में रेलवे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। गुलदार की उम्र लगभग सात साल बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि संभवतः खाने की तलाश में शिकार का पीछा करते हुए गुलदार ट्रैक तक पहुंची होगी। और इसी बीच ट्रेन आ गई होगी। जिससे टकराकर उसकी मौत हुई होगी।
पुलिस अब यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि हादसा किस ट्रेन से और कब हुआ । मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *