स्टेशन पर की GST टीम ने अचानक छापेमारी,मचा हड़कंप,अधिकारियों ने किए अवैध तरीके से उतारे गए 25 नग सीज – Indian Today 24×7

स्टेशन पर की GST टीम ने अचानक छापेमारी,मचा हड़कंप,अधिकारियों ने किए अवैध तरीके से उतारे गए 25 नग सीज

देहरादून
दून रेलवे स्टेशन पर राज्य कि जीएसटी टीम ने छापा मारा है। जीएसटी टीम के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम ने ट्रेनों से सामान उतारते वक्त अवैध तरीके से लाये सामान को जब्त कर लिया है।
शुक्रवार को जीएसटी डिपार्टमेंट की टीम ने देहरादून रेलवे स्टेशन में छापा मारा. अधिकारियों ने ट्रेनों से सामान उतारते वक्त अवैध तरीके से लाए 25 नग माल सीज कर दिया। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई गतिमान है।
जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी की ये कार्रवाई की गई थी। जांच करने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *