उत्तरकाशी की श्रुति रावत इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से हुई सम्मानित,श्रुति ने 10 हजार किमी साइकलिंग कर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक – Indian Today 24×7

उत्तरकाशी की श्रुति रावत इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से हुई सम्मानित,श्रुति ने 10 हजार किमी साइकलिंग कर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक

देहरादून/फरीदाबाद
उत्तरकाशी जनपद की श्रुति रावतbको इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से सम्मानित किया गया है।
श्रुति ने 10000 किलोमीटर साइकलिंग यात्रा करके महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु इन्हें इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से फरीदाबाद में आयोजित किये गए इंटरनेशनल कॉनवोकेशन में सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि इस साइकिल यात्रा के दौरान श्रुति भारत के आठ राज्यों व नेपाल सहित उच्च हिमालय दरों और विश्व की सबसे ऊंची झील को भी साइकिल से पार किया था। इसके अलावा श्रुति ने 2000 किमी की साइकिल यात्रा 2022 में प्रगति के बीच प्रकृति को बचाने के संकल्प के साथ प्रख्यात पर्यावरणविद व पद्मभूषण अलंकरण से सम्‍मानित डा. अनिल प्रकाश जोशी के साथ भी तय कर चुकी है। वर्तमान में श्रुति रावत डीवीकेएस संस्था के साथ मिलकर पहाड़ी क्षेत्र में स्वरोजगार के नये अवसर तथा औषधीय और सगंध पौधों के उत्पादन के माध्यम से लोगों को सहायता कर रही है। श्रुति रावत को क्षेत्र के तमाम लोग लगातार बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *