विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी कई विपक्षी विधायकों संग कम्बल ओढ़ गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र न करवाए जाने पर तंज कसते आए नज़र – Indian Today 24×7

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी कई विपक्षी विधायकों संग कम्बल ओढ़ गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र न करवाए जाने पर तंज कसते आए नज़र

देहरादून
विधानसभा में आयोजित किये जा रहे बजट सत्र के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत विपक्षी विधायक कम्बल लपेट कर सरकार पर गैरसैण में ठंड होने की वजह से सत्र ना करवाये जाने पर तंज कसते नज़र आये।
दरअसल गैरसैण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के कारण यह बजट सत्र गैरसैण में आयोजित किया जाना था। इसी बात का मुद्दा बना कर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने के लिए कम्बल ओढ़ने जैसा काम किया।
दूसरी ओर सत्ता पक्ष के विधायक खजान दास ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि गैरसैण विधानसभा में इस वक्त कार्य गतिमान होने के कारण यह सत्र देहरादून में आयोजित करवाया गया है। वहीँ मुख्यमंत्री धामी के वायदे का आश्वासन देते हुऐ विधायक खजान दास ने अगली बार ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैण में आयोजित करवाये जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *