राज्यपाल ने राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की दिलाई शपथ – Indian Today 24×7

राज्यपाल ने राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की दिलाई शपथ

देहरादून

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शनिवार को राजभवन में पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलवाई।

वहीं राज्य सूचना आयुक्त रतूड़ी ने शपथ लेने के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार कुशला नन्द और पूर्व आयकर अधिकारी देवेन्द्र कुमार आर्य को पद की शपथ दिलवाई ।

राज्यपाल ने राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक सविता कपूर, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद सुमन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *