अखाड़ा शेरान समिति की कुश्ती में पंजाब के पहलवान को श्री गुरु राम राय अखाड़े दून के पहलवान हिमांशु ने हराया – Indian Today 24×7

अखाड़ा शेरान समिति की कुश्ती में पंजाब के पहलवान को श्री गुरु राम राय अखाड़े दून के पहलवान हिमांशु ने हराया

देहरादून

रविवार को दून में होनेवाली प्राचीन कुश्ती को सालों बाद भी अखाड़ा शेरान समिति रजिस्टर्ड की ओर से प्रत्येक रविवार को कराई जा रही है। रविवार की शाम को भी परेड ग्राउंड स्थित अखाड़े में हुए दंगल मे उत्तर प्रदेश,हरियाणा ,पंजाब से आये पहलवानो ने प्रतिभाग किया ओर अनेको दाव पेच दिखाए।

श्री गुरु राम राय के हिमांशु पहलवान ने पंजाब के पहलवान को चारो खाने चित कर दिया । दंगल मे लगभग 20 कुश्तिया हुई।

समिति के प्रधान तिलक राज ने बताया की यह भारतीय पारम्परिक खेल कुश्ती का आयोजन सिर्फ स्थानीय युवको को इस खेल से जोडकर नशे की प्रवर्ति से दूर रखना है। जिसके लिए समिति लगातार प्रयासरत है। जल्द ही एक बड़ा आयोजन किया जाएगा ताकि आज की पीढ़ी के युवा इस प्राचीन खेल की तरफ आकर्षित हो सकें।

इस अवसर पर बृजेश चावला,केशव सेमवाल,देवेंद्र सिंह,गोपाल कृष्ण, चंदर सिंह,भगीरथ ध्यानी, कुश्ती लड़ाने वाले रेफरी खलीफा फकीर चंद समेत समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *