दून में DSO की संयुक्त कार्यवाही में टीम ने घरेलू और छोटे सिलेंडर किए जब्त,कार्यवाही रहेगी जारी – Indian Today 24×7

दून में DSO की संयुक्त कार्यवाही में टीम ने घरेलू और छोटे सिलेंडर किए जब्त,कार्यवाही रहेगी जारी

देहरादून

मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के निर्देशन में विभागीय संयुक्त टीम विभूति जूयाल, करुणा पंत,मधु बर्तवाल क्षत्रीय खाद्य अधिकारी, रजत नेगी पूर्ति निरीक्षक, होशियार सिंह, सहायक द्वारा चंदर नगर रेसकोर्स में प्रभु कृपा रिपेयरिंग की दुकान पर औचक निरीक्षण किया जिसमें 5 घरेलु गैस सिलेंडर व 6 छोटे सिलेंडर ज़ब्त किए गए।

साथ ही हरिद्वार बाय पास रोड स्थित शक्ति सिंह गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 4 घरेलु गैस सिलेंडर व 1 छोटा सिलेंडर ज़ब्त किए गए, उक्त सिलेंडर को ज़ब्त कर पशुपति गैस एजेंसी, आराघर के सुपुर्द अग्रिम कार्यवाही तक किया गया है।

घरेलु गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, तथा गलत उपयोग करने वालों पर आगे भी निरन्तर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *