फायर वीक पर जंगल में लगी आग को बुझा सार्थक किया स्थानीय लोगों और अपनी टीम के साथ प्रिया के साथ सोनाली ने – Indian Today 24×7

फायर वीक पर जंगल में लगी आग को बुझा सार्थक किया स्थानीय लोगों और अपनी टीम के साथ प्रिया के साथ सोनाली ने

देहरादून

17/18 अप्रैल की मध्य रात्रि मलिक चौक से खाले की ओर जंगल में आग लगने की सूचना स्थानीय निवासी हरबिंदर सिंह कुकरेजा द्वारा 112 नंबर पर दी गई। आग तेजी से फैल रही थी, जिसकी गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

लगभग घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। इस राहत कार्य में फायर ब्रिगेड के अधिकारी प्रदीप रावत, संदीप यादव, प्रिया भंडारी एवं कुमारी सोनाली रावत शामिल रहे।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि टीम की दोनों महिला सदस्य कुमारी प्रिया भंडारी एवं कुमारी सोनाली रावत ने विषम परिस्थितियों में साहसपूर्वक कार्य करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तराखंड की इन बहादुर बेटियों को सलाम। आप दोनों ने फायर वीक को सार्थक किया है।

घटनास्थल पर वसंत विहार थाने की चीता पुलिस के दो जवान निखिल एवं राकेश जायसवाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग प्रदान किया। रात्रि लगभग 1:30 बजे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूर्ण कर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *