12वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की शालिनी नेगी और तुषार पवार ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन – Indian Today 24×7

12वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की शालिनी नेगी और तुषार पवार ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

देहरादून/चंडीगढ़

शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित हुई 12वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 20 किलोमीटर रेस वाक में उत्तराखंड की शालिनी नेगी ने एक घंटा 39 मिनट 19 सेकंड के साथ ब्रोंज मेडल प्राप्त किया तथा अंडर 20 बालक वर्ग में 5 किलोमीटर रेस वॉक में उत्तराखंड के तुषार पवार ने 20 मिनट 6.83 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

इससे पहले शालिनी नेगी ने 38वें नेशनल गेमस में भी 10 किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।

दोनों खिलाड़ियों को उत्तराखंड एथलेटिक संघ ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *