उत्तराखण्ड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला में नूतन छात्र प्रवेशांक कार्यक्रम में हुए शामिल – Indian Today 24×7

उत्तराखण्ड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला में नूतन छात्र प्रवेशांक कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून

उत्तराखण्ड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल द्वारा सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला में नूतन छात्र प्रवेशांक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

उन्होंने सभी नये छात्रों को प्रवेश की शुभकामनायें दी तथा कॉपी व पेंसिलो का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यापकों तथा विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि जीवन में बड़ा आदमी होना कोई बड़ी बात नहीं परन्तु बड़ा इंसान होना महत्वपूर्ण है।

बड़थ्वाल ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए बच्चों से विभिन्न पशु पक्षियों के स्वर निकालने का आग्रह किया। छोटे बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए पशु पक्षियों की आवाजें निकालकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताते हुए सूरदास द्वारा रचित ‘मैया कब बढ़ेगी चोटी गाकर भी सुनाया। जिसको बच्चों एवं शिक्षकों ने ध्यान से सुनते हुए आनन्द लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश बिजल्वाण, शिक्षिका अंजू मंदोली, अनिता थपालियाल, बबीता चौहान तथा अलका लोधी तथा अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *