नदी में अवैध खनन की सूचना के बावजूद समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत दो चीता कर्मी किए लाइन हाजिर – Indian Today 24×7

नदी में अवैध खनन की सूचना के बावजूद समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत दो चीता कर्मी किए लाइन हाजिर

देहरादून

अवैध खनन की सूचना के बावजूद समय पर मौके पर ड्यूटी पर न पहुंचने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी के साथ दो चीता कर्मी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किए।

रविवार दिनांक 27/04/2025 को विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार क्षेत्र की नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने के उपरांत भी समय से मौके पर न पहुंचते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज तथा कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *