अखाड़ा शेरान समिति निकाय,साप्ताहिक दंगल का आयोजन, पहलवानों के दांवपेंच देख दर्शकों ने दबाई दांतों तले ऊंगली – Indian Today 24×7

अखाड़ा शेरान समिति निकाय,साप्ताहिक दंगल का आयोजन, पहलवानों के दांवपेंच देख दर्शकों ने दबाई दांतों तले ऊंगली

देहरादून

दून की शान बना अखाड़ा शेरान समिति (रजि.) की ओर से प्रत्येक रविवार को होने वाली साप्ताहिक कुश्ती देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित अखाड़े में दंगल आयोजित की गई। दंगल में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश,हरियाणा और पंजाब से आये पहलवानो ने भाग लिया ओर अपने अपने दाव पेच लगा दंगल के शौकीनों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। साप्ताहिक दंगल मे लगभग दो दर्जन कुश्तिया हुई।

समिति के प्रधान तिलक राज ने बताया की यह पारम्परिक कुश्ती दंगल का आयोजन केवल स्थानीय युवको को इस खेल से जोडकर नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना है।

आज की कुश्ती में चकित पहलवान बिजनौर,शुभम पहलवान रुड़की, प्रिंस बिजनौर और शुभम रुड़की,बाबू,इलमचंद,अहमद, जावेद ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया। श्रीगुरु राम राय के बादल और सहारनपुर के साहिल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष तिलक राज ने दोहराया कि इस प्राचीन खेल के विधा को जीवित रखकर संगठन यूवा पीढ़ी को नशे की ओर जाने से रोकने का प्रयास कर रहा है।

कुश्ती के दौरान संरक्षक देवेंद्र बजाज के साथ महामंत्री केशव सेमवाल,सचिव बॉबी,हेमंत बुटोला,गोपाल,चंदन सिंह, रिंकू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *