वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर किया वृक्षारोपण और गोष्ठी का आयोजन – Indian Today 24×7

वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर किया वृक्षारोपण और गोष्ठी का आयोजन

देहरादून

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर जनकवि डा अतुल शर्मा के निवास वाणी विहार मे वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर पार्षद त्रिलोक बर्गली ने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति ने इसे गोष्ठी का रुप दिया। मुख्य अतिथि समाज सेवी रविन्द्र जुगरान ने श्रीदेव सुमन के बलिदान को ऐसा बलिदान बताया जिसे पीढियां याद रखेगी।

समिति के सचिव पितांबर दत्त लोहानी व उपाध्यक्ष शेर सिह राणा ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन को देश का महान स्वतंत्रता सेनानी बताया उनका जन्म 25 म ई 1916 को टिहरी के जौल गाव मे हुआ था।कवयित्री रंजना शर्मा ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी एवं कवि श्रीराम शर्मा प्रेम की कालजयी रचना का पाठ किया…,ओ भारत के मैकेस्वनी तुम्हे शतशत प्रणाम। कहानीकार रेखा शर्मा ने बताया की अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने टिहरी राजशाही की जेल मे चौरासी दिनो की भूख हड़ताल करके अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

 

वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति के पदाधिकारी ओम प्रकाश नौटियाल ने विचार प्रकट किये।

जनकवि डा. अतुल शर्मा ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन की लाश भी भिलंगना मे डाल दी गयी थी ‌। ऐसे बलिदानी को विश्व का महान क्रांतिकारी कहने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *