खुशखबरी..राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द, प्रदेश सरकार ने जारी किया 44 करोड़ से ज्यादा का बजट..रेखा आर्या – Indian Today 24×7

खुशखबरी..राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द, प्रदेश सरकार ने जारी किया 44 करोड़ से ज्यादा का बजट..रेखा आर्या

देहरादून

प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी है। कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होने जा रहा है । सोमवार को शासन स्तर से इसके लिए 44 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न पर अन्तर्राज्यीय परिवहन, लदाई धराई तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया था। इसके लिए प्रदेश के राशन विक्रेता कई बार यह मांग उठा चुके थे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हाल ही में हमने राशन विक्रेता प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें जल्द इस लाभांश के भुगतान का भरोसा दिलाया था।

उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आकस्मिकता निधि से 44,46,21,737.00 की स्वीकृति मिल गई है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही बकाया लाभांश के भुगतान करने के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *