आबकारी पुलिस ने ऋषिकेश की एक दुकान से बरामद किए इंपीरियल ब्ल्यू के 192 पव्वे (4 पेटी), आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज – Indian Today 24×7

आबकारी पुलिस ने ऋषिकेश की एक दुकान से बरामद किए इंपीरियल ब्ल्यू के 192 पव्वे (4 पेटी), आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

देहरादून/ऋषिकेश

राज्य सरकार के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने 192 पव्वे इंपिरियल ब्लू व्हिस्की (कुल 4 पेटी) जब्त की है। बरामद की गई शराब एक स्थानीय युवक की दुकान से मिली है, जो इसे अवैध रूप से बेच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ मुंदरी पुत्र परमजीत जाटव, निवासी पुरानी जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर पहले भी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त होने के संदेह हैं और उसकी गतिविधियों पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के अलावा उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, सिपाही अंकित कुमार, दीपा और आशीष चौहान शामिल रहे। टीम ने पूरी सतर्कता और रणनीतिक योजना के तहत छापेमारी को अंजाम दिया, जिससे बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *