फर्जी महिला डॉक्टर बन ब्लैकमेल और सरकारी एजेंसियों के नाम का गलत उपयोग कर फ़र्ज़ीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना दिल्ली से हुआ अरेस्ट – Indian Today 24×7

फर्जी महिला डॉक्टर बन ब्लैकमेल और सरकारी एजेंसियों के नाम का गलत उपयोग कर फ़र्ज़ीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना दिल्ली से हुआ अरेस्ट

देहरादून/दिल्ली

उत्तराखंड STF ने फर्जी महिला डॉक्टर बनकर भावनात्मक ब्लैकमेल, फर्जी दस्तावेजों, और सरकारी एजेंसियों के नाम का गलत उपयोग कर 50 लाख की साइबर ठगी करने वाला गिरोह सरगना न्यू उस्मानपुर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखण्ड एसटीएफ के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा साईबर धोखाधडी के सरगना 01 अभियुक्त को गैर राज्य न्यू उस्मानपुर दिल्ली से किया गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि पीडितों को झांसे में लेने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किया जाता था प्रयोग। जहां पीडितों को फेसबुक, व्हाट्सएप, कॉल और मैसेज के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर लगातार धोखाधडी की जा रही थी जिसकी शूट दिनोदिन बढ़ती ही जा रही थीं।

एसटीएफ की टीम को विवेचना के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त के द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर विभिन्न बैंकों में करंट व अन्य प्रकार के बैंको में खाते खुलवाकर उनकी प्रतिदिन धनराशि निकासी की लिमिट बढ़वाकर इन बैंक खातों को अन्य साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी कर पीड़ितों से पैसा प्राप्त करने हेतु प्रयोग में लाने के लिए मुंह मांगे दामों पर बेचा जा रहा है। इस अभियोग में अभियुक्त द्वारा 15 से अधिक बैंक खातों को फर्जी तरीके से खुलवाकर घटना में प्रयोग किया जाना प्रकाश में आया है।

दी गई जानकारी के अनुसार ठगी हेतु प्रयोग किये गये खाते में नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 तक कुछ माह में ही लाखों रूपये का लेनदेन होना प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *