भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, श्रीबद्रीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओंं को सराहा – Indian Today 24×7

भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, श्रीबद्रीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओंं को सराहा

देहरादून/ बद्रीनाथ

केंद्रीय लघु मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार पूर्वाह्न बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे इससे पहले सुबह केंद्रीय मंत्री ने बाबा केदार के दर्शन किये।

केंद्रीय मंत्री का हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा जिला प्रशासन एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री पारिवारिक जनों के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे वेद पाठपूजा कर देश की खुशहाली को कामना की।

मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और भगवान प्रसाद भेंट किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्य कार्याधिकारी से श्रीबदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत जानकारी ली। मुख्य कार्याधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है जिसमें से छ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। तीर्थयात्रियों हेतु सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थानाअध्यक्ष नवनीत भंडारी,अमित बंदोलिया,सहायक अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल , भूपेंद्र रावत,केदार सिंह रावत, संजय तिवारी , सत्येंद्र चौहान वैभव उनियाल, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल दिनेश भट्ट,अमित पंवार, हरीश जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *