केदारनाथ के निकट जंगलचट्टी में अचानक हुई भूस्खलन की घटना में 5 लोग चपेट में आए, 2 की मौके पर मृत्यु 3 घायल – Indian Today 24×7

केदारनाथ के निकट जंगलचट्टी में अचानक हुई भूस्खलन की घटना में 5 लोग चपेट में आए, 2 की मौके पर मृत्यु 3 घायल

देहरादून

जंगलचट्टी (केदारनाथ यात्रा मार्ग) पर भूस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण घटना – SDRF, NDRF व अन्य एजेंसियों द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

बुधवार 18 जून 2025 को प्रातः लगभग 11:30 बजे श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन की गंभीर घटना घटी। पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से कुल 5 लोग प्रभावित हुए। दुर्भाग्यवश, 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

सूचना मिलते ही DDRF, SDRF, NDRF, YMF तथा स्थानीय पुलिस बल मौके पर तत्परता से पहुंच गया था। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। टीमों द्वारा सभी प्रभावितों को मलबे से बाहर निकालकर कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मृतकों के शवों को भी विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सुरक्षित गौरीकुंड लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *