उत्तरकाशी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, राजेश अध्यक्ष,बलबीर महासचिव,आशीष बने कोषाध्यक्ष – Indian Today 24×7

उत्तरकाशी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, राजेश अध्यक्ष,बलबीर महासचिव,आशीष बने कोषाध्यक्ष

देहरादून/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी प्रेस क्लब को लेकर पत्रकारों की एक आम बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में बैठक में सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही क्लब की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।

नगरपालिका सभागार में आहूत प्रेस क्लब की बैठक में सर्वप्रथम सर्वसहमति से पुरानी कार्यकारिणी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर राजेश रतूड़ी, महासचिव बलबीर परमार, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा को चुना गया जबकि विपिन नेगी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। तय किया गया कि उक्त सभी पदाधिकारी एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इसके साथ ही बैठक में प्रेस क्लब के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी आम सभा में ध्वनिमत से पारित किया गया। आम सभा में सदस्यों ने प्रेस क्लब की गतिविधियों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने बनाने पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में एसडीएम डुंडा के प्रतिनिधि तहसीलदार सुरेश सेमवाल, जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल,शिव सिंह थलवाल,साहब सिंह कलूड़ा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

इधर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद उम्मीद जगी है कि प्रेम क्लब पत्रकारों के लिये खुला मिलेगा और प्रेस क्लब की गतिविधियां भी शुरू हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *