उच्च हिमालई क्षेत्र में चराने गया बकरी, ज्यादा ऊपर गई बकरी तो उसके पीछे गया पर लौटा नहीं, SDRF ने उच्च हिमालई क्षेत्र में रात भर सर्च किया सुबह हुआ बरामद शव – Indian Today 24×7

उच्च हिमालई क्षेत्र में चराने गया बकरी, ज्यादा ऊपर गई बकरी तो उसके पीछे गया पर लौटा नहीं, SDRF ने उच्च हिमालई क्षेत्र में रात भर सर्च किया सुबह हुआ बरामद शव

देहरादून/बद्रीनाथ

जनपद चमोली अंतर्गत बद्रीनाथ थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि मुचकुंद गुफा के पास एक व्यक्ति बकरी चराने गया था, जो वापस नहीं लौटा है।

सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट बद्रीनाथ से उप निरीक्षक दीपक सिंह सामंत के नेतृत्व में टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किमाणा (जोशीमठ) निवासी सुनील भंडारी पुत्र स्व. नरेंद्र भंडारी दिनांक 22 जून को प्रातः लगभग 10 बजे अपने साथी चंद्र के साथ बकरी चराने के लिए गया था। बकरियों के झुंड से एक बकरी ऊँचाई वाले क्षेत्र में चली गई, जिसे पकड़ने के प्रयास में सुनील भी उसी दिशा में निकल गया।

शाम तक सभी बकरियाँ लौट आईं लेकिन सुनील नहीं लौटा। जब उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया तो उसके साथी द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद कोतवाली बद्रीनाथ को मामले से अवगत कराया गया।

SDRF टीम द्वारा अत्यधिक वर्षा और कठिन परिस्थितियों के बावजूद देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दिनांक 23 जून को प्रातः SDRF टीम, सिविल पुलिस और स्थानीय नवयुवकों के सहयोग से सुनील का शव उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरामद किया गया। शव को स्ट्रेचर की सहायता से माणा गांव तक लाकर सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *