अपडेट..रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही ट्रेवलर अलकनंदा में गिरी,20 यात्रियों में से 8 घायल रेस्क्यू AIIMS एयरलिफ्ट,10 बरामद,लिस्ट की जारी,सर्चिंग अभी भी चल रही – Indian Today 24×7

अपडेट..रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही ट्रेवलर अलकनंदा में गिरी,20 यात्रियों में से 8 घायल रेस्क्यू AIIMS एयरलिफ्ट,10 बरामद,लिस्ट की जारी,सर्चिंग अभी भी चल रही

देहरादून/रुद्रप्रयाग

अपडेट..वीरवार की सुबह जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जब एक चारधाम यात्री बस (UK 08 PA 7444, 31 सीटर) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई। यह बस प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।

हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF, जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नदी में समाने से पहले कुछ यात्री बस से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों द्वारा तत्परता से खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण AIIMS ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है।

घायलों का विवरण –

1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष

2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष

3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष

4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष

5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष

6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष

7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष

8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष।

मृतकों का विवरण…

1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष

2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17।

लापता व्यक्तियों का ब्यौरा…

1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष

2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष

3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष

4. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष

5. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष

6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष

7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष

8. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष

9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष

10. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी के तेज बहाव, विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं गहराई के कारण कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा SDRF, NDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस व अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *