प्रदेश के राज्यपाल ले जन गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने जमरानी बांध परियोजना का किया हवाई सर्वेक्षण,प्रगति की ली जानकारी – Indian Today 24×7

प्रदेश के राज्यपाल ले जन गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने जमरानी बांध परियोजना का किया हवाई सर्वेक्षण,प्रगति की ली जानकारी

देहरादून/नैनीताल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्क सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया और भावी योजनाओं पर भी विस्तृत विमर्श किया। दोनों शीर्ष पदाधिकारियों के बीच प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ जिसने जमरानी बांध जैसी महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *