उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जताई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना – Indian Today 24×7

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जताई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना

देहरादून

उत्तराखंड में रविवार को भी मौसम कहर बरपाएगा. मौसम विभाग के ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *