पिपल फॉर पिपल फाउंडेशन और दून बिज़नेस स्कूल ने संयुक्त रूप से एक विशेष वृक्षारोपण अभियान में लगाए फलदार और औषधीय पौधे – Indian Today 24×7

पिपल फॉर पिपल फाउंडेशन और दून बिज़नेस स्कूल ने संयुक्त रूप से एक विशेष वृक्षारोपण अभियान में लगाए फलदार और औषधीय पौधे

देहरादून

सोमवार को पिपल फॉर पिपल फाउंडेशन और दून बिज़नेस स्कूल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक पंखुड़ी जोशी और अंकुर गुप्ता तथा दून बिज़नेस स्कूल की संस्थापक अंजुम अग्रवाल सहित छात्र छात्राओं एवं मौके पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पौधरोपण किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत लगभग 200 पौधे लगाए गए, जिनमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फलदार, औषधीय, चारा-पत्ती और स्थानीय उपयोगी पौधे लगाए गए।

इस प्रयास से स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *