सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक संपन्न,बैठक में IFS अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा – Indian Today 24×7

सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक संपन्न,बैठक में IFS अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

शुक्रवार को ही सचिवालय में सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी जिसमें सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां को लेकर अधिकारियों के नाम पर चर्चा भी हुई।

सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा भी मौजूद थे। भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में होने वाले इस बदलाव की प्रस्तावित सूची सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में रखी गई और जिस पर अंतिम मुहर भी लग गई है।

प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा की पसंद को इस बार तबादला सूची में विशेष रूप से वरीयता दिए जाने की खबर है।

तबादला सूची में इस बार प्रमुख वन संरक्षक पद से लेकर प्रभागीय वनाधिकारी स्तर तक के अफसरों पर बदलाव किया जाना है। बड़े अफसर और नए आईएफएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर संभवतः सूची लंबी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *