सीएम धामी से यूओयू के कुलपति लोहनी ने की मुलाकात, कुलपति ने सीएम को विश्विद्यालय की प्रचार सामग्री को राज्यभर में प्रचार प्रसार कार्यक्रमोंकी जानकारी उपलब्ध कराई – Indian Today 24×7

सीएम धामी से यूओयू के कुलपति लोहनी ने की मुलाकात, कुलपति ने सीएम को विश्विद्यालय की प्रचार सामग्री को राज्यभर में प्रचार प्रसार कार्यक्रमोंकी जानकारी उपलब्ध कराई

देहरादून

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा दूरस्थ शिक्षा में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और रोजगारपरक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।

प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री उनसे साझा की और प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचने हेतु प्रचार अभियान में रेडियो, सोशल मीडिया के उपयोग व विश्वविद्यालय के विभागों द्वारा निर्मित वीडियो एवं विश्वविद्यालय की टीमों द्वारा राज्यभर में आयोजित प्रचार – प्रसार कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *