रसूखदार काश्तकार के घर में चली गोली से 64 वर्षीय काश्तकार की रहस्यमय मौत,पुलिस बोली पीएम के बाद ही लगेगा पता गोली किसने और कैसे चली – Indian Today 24×7

रसूखदार काश्तकार के घर में चली गोली से 64 वर्षीय काश्तकार की रहस्यमय मौत,पुलिस बोली पीएम के बाद ही लगेगा पता गोली किसने और कैसे चली

देहरादून/हल्द्वानी

हल्द्वानी के पंचायत घर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गन्ना सेंटर के पास क्षेत्र के रसूखदार काश्तकार लालमणि निवाड के घर से एकाएक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि 64 वर्षीय कुंदन सिंह बोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपने घर में ही था जब अचानक गोली चलने की आवाज आई।

परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर सीओ, कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे चली और किसने चलाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। क्षेत्र में भय और सन्नाटा व्याप्त है, जबकि परिजन सदमे में हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर दृष्टिकोण से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो पायेगी। मृतक की क्षेत्र के अच्छे और रसूखदार काश्तकारों में गिना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *