मंगलवार को कांग्रेस की प्रस्तावित राजभवन कुच रैली के कारण कैंट रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित, कृपया रूट डायवर्ट प्लान देख ही निकले,परेशानी से बचें – Indian Today 24×7

मंगलवार को कांग्रेस की प्रस्तावित राजभवन कुच रैली के कारण कैंट रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित, कृपया रूट डायवर्ट प्लान देख ही निकले,परेशानी से बचें

देहरादून

दून पुलिस ने कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते कैंट रोड पर यातायात

डायवर्ट प्लान लागू किया है। जिससे यातायात रहेगा प्रभावित, जरूरी न हो तो जाने से बचे।

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित राजभवन कूच के दृष्टिगत यातायात डायर्वजन प्लान लागू किया गया है।

 ????कांग्रेस भवन से रैली के प्रस्थान की तैयारी पर ओरियण्ट चौक से ग्लोब चौक जाने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर डायर्वट किया जायेगा।

 ????कांग्रेस भवन से रैली के प्रस्थान होने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की और भेजा जायेगा रैली के पीछे कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा।

 ????रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड ओर बैनी बाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर चलाया जायेगा।

 ????रैली के बहल चौक पास करनें पर एनेक्सी तिराहा से हाथीबडकला की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा, उक्त ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुये बिन्दाल की ओर डायर्वट किया जायेगा।

 ????रैली के राज प्लाजा पहुॅचने पर राजपुर रोड से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर की ओर डायर्वट किया जायेगा ।

????रैली के दिलाराम चौक पहुॅचने पर कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथिरियापीर से नेशविला रोड के लिये डायर्वट किया जायेगा।

उक्त रैली के दोरान असुविधा से बचने के लिये पुलिस ने अपील।जारी की है जिसके अनुसार राजपुर रोड ओर हाथीबडकला रोड को समय 11.30 से रैली समाप्ति तक उपयोग करने सें बचे।

*डायर्वट/बैरियर प्वांइट*

1- दिलाराम चौक

2- ऐनेक्सी तिराहा

3-कालीदास तिराहा

4-ओरियण्ट चौक

5- पेसिफिक तिराहा

6- ग्लोब चौक

7- वाटिका तिराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *