हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु कमर कस लें,आगामी 15 सितंबर से धाम के लिए हेली सर्विस हो सकती है शुरू.. यूकाडा – Indian Today 24×7

हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु कमर कस लें,आगामी 15 सितंबर से धाम के लिए हेली सर्विस हो सकती है शुरू.. यूकाडा

देहरादून

हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 15 सितंबर से धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो सकती हैं। इसके लिए अभी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की अंतिम अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद ही आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर 10 सितंबर से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारियों को लेजर युद्ध स्तर से जुटा नज़र आ रहा है।

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि अगर तय समय पर डीजीसीए से अनुमति मिल जाती है तो 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।

हेली सर्विस के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *