शनिवार को नवनियुक्त प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा देहरादून SSP का कार्यभार किया ग्रहण, प्रेस वार्ता में अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में कराय अवगत – Indian Today 24×7

शनिवार को नवनियुक्त प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा देहरादून SSP का कार्यभार किया ग्रहण, प्रेस वार्ता में अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में कराय अवगत

देहरादून

शनिवार को प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में पत्रकारों के समक्ष अवगत कराया गया।

महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान महोदय द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *