SSP डोभाल ने पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, आगामी ट्रेनिंग के दौरान सिखलाई बातों को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण करने को किया प्रेरित – Indian Today 24×7

SSP डोभाल ने पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, आगामी ट्रेनिंग के दौरान सिखलाई बातों को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण करने को किया प्रेरित

देहरादून

 

कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी दून द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के समक्ष कई नई चुनौतिया उभरी है। उक्त चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटते हुए आम जन के मध्य पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने के लिये एक पुलिस कर्मी का शारिरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ होना नितान्त आवश्यक है, जिसमें पुलिस प्रशिक्षण की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

अत: सभी चयनित अभ्यर्थी पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जा रही बातों को पूर्ण लगन एवं मनोयोग के साथ ग्रहण करे तथा भविष्य में कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उक्त सिखलाई का अनुसरण करें। अंत मे एसएसपी देहरादून सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में आगमन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *