देहरादून
गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति द्वारा शहीद मेजर दुर्गा मल्ल पार्क , गढी़ कैंट में नवरात्रि के पावन दुर्गा पूजा के सुअवसर पर, चैरिटी करने हेतु नवरात्रि डाँडिया गरबा* के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

गुरुवार को सर्वप्रथम आज पाचवे नवरात्रि के दिन नेपाल में आई आपदा दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर , दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समिति अध्यक्षा प्रभा शाह, 2026 अध्यक्ष माया पवार , संरक्षिका गोदावरी थापलीजी ,मुख्य अतिथि उपेन्द्र थापली समाजसेवी , पदम सिंह थापा अध्यक्ष गोरखाली सुधार सभा अति विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह पुंडीर जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि , समिति की संयोजिका उपासना थापाजी ने माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। अध्यक्षा प्रभा शाह 2026 अध्यक्ष माया पवार जी कार्यक्रम में सभीको दुर्गा अष्टमी और दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि उपेन्द्र थापली ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज समिति अपनी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु — भव्य तीज मेले का आयोजन करती है , जिसे राज्य मेले का दर्जा प्राप्त है। आज इस समिति ने डाँडिया गरबा कल्चर को दर्शाने हेतु जो कार्यक्रम और चैरिटी की है यह एक सराहनीय कार्य है |
इस अवसर पर प्रतिभावान मातृशक्तियों एवं भाइयों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
आज इस रंगारंग आयोजन में लाईव सिंगर दीप्ति राणा मनीषा आले ,दीप्ति राना ,सतीश थापा, देविन शाही ने अपने सुमधुर गीतों से डाँडिया चैरिटी कार्यक्रम में समाँ बाँधा और लोग झूम कर नाचे।
रमा ग्रूप गढ़ीकैंट के नन्हे डाँडिया कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति ने सभीको मंत्रमुग्ध किया |
कार्यक्रम में नूपुर गुप्ता और उपासना थापा कार्यक्रम के जज की भूमिका में रहीं | इस रंगारंग आयोजन में आये हुए कलाकारो ने भी अपनी प्रस्तुतियों के रंग बिखरे
डांडिया गीतों की ताल मे थिरकते कदमों ने पूरे माहौल को अपने रंग में रंग डाला |
इस अवसर पर बेस्ट डांडिया डांसर प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार
बेस्ट डांडिया कपल पुरस्कार से भी नवाजा गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन वंदना बिष्ट , मुस्कान पवार, पूजा सुब्बा चंद ने किया।
इस अवसर पर समस्त हरितालिका तीज समिति की कविता शाही माहुर , कविता क्षेत्री, पूनम गुरूंग ,मीनू आले,विनिता क्षेत्री, विनिता खत्री,बुद्धिमान थापा नीलकमल चंद , राजेंद्र गुरुंगमधुसूदन शर्मा, सीता शर्मा ,माया पँवार ,मधु खनाल , साथ ही आशु मगर , मोनिका गुरूंग , आशु थापा, रमा थापा, समस्त तीज कमेटी एवं डांडिया गरबा प्रेमियों ने डांडिया नाइट मे आनंद उठाया और जमकर डांडिया नृत्य किया।