IDPL क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व, संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को किया सामूहिक रूप पूजन – Indian Today 24×7

IDPL क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व, संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को किया सामूहिक रूप पूजन

देहरादून/ऋषिकेश

आईडीपीएल क्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से अहोई माता का पूजन कर संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु कामना करते हुए व्रत रखा।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने अहोई माता की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा का श्रवण किया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल रहा। महिलाओं ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

अहोई अष्टमी का पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माताएं अपनी संतान के सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजन पारंपरिक संस्कृति को सहेजने के साथ ही आपसी मेलजोल, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर गीता अंतिवाल, सुनीता पटेल, स्वाति, किरण, सुनीता वर्मा, प्रिया, नेहल, महक अंतिवाल, साक्षात अंतिवाल, अरात्रिका, रुद्र पटेल, त्रियाकश, अर्शदीप सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजन कर उपस्थित महिलाओं द्वारा परिवार की खुशहाली और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *