देहरादून/उत्तरकाशी
जनपद उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स एवं 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका था। सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन के समन्वय से SDRF, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वन विभाग एवं ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में SDRF की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्चिंग अभियान संचालित कर रही हैं।
सर्चिंग अभियान के दौरान प्राप्त 03 शवों (02 पुरुष एवं 01 महिला) को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए केदारताल क्षेत्र में SDRF, NIM, वन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं।
प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी एवं अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी एवं अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। प्रातः 11:52 बजे हैलीकॉप्टर के माध्यम से 03 शवों को केदारताल से मातली हैलीपैड में लाया गया है। जिन्हें मोचरी वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी के लिए लाया जा रहा है।
तहसीलदार भटवाड़ी से प्राप्त सूचना अनुसार 03 शवों में से 02 शवों की पहचान उनके परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में कर ली गई है। उक्त दोनों मृतकों के नाम सुश्री वर्तिका वर्मा उम्र-28 वर्ष एवं सुश्री दीपिका उम्र-29 वर्ष वर्मा, पुत्री नरायण वर्मा निवासी गायत्री पुरम, विकासनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
तीसरे शव की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है।
अपराह्न लगभग 01:09 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड से पुनः केदारताल के लिए प्रस्थान किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।