उत्तराखंड अंडर-23 महिला टीम की शानदार जीत, राज्य की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक संकेत..किरण रौतेला – Indian Today 24×7

उत्तराखंड अंडर-23 महिला टीम की शानदार जीत, राज्य की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक संकेत..किरण रौतेला

देहरादून

बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में उत्तराखंड अंडर-23 महिला टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 114 रनों से करारी शिकस्त दी।

टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बड़ी जीत हासिल की।

यह जीत सिर्फ एक मैच का परिणाम नहीं, बल्कि राज्य की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक संकेत है। लगातार अच्छे प्रदर्शन से उत्तराखंड की युवा महिला क्रिकेटरों की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर का स्पष्ट संकेत मिलता है। यह जीत राज्य में महिला क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से भी उत्साह बढ़ाने वाली साबित हुई है।

टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। उम्मीद है कि उत्तराखंड की बेटियां आगे भी इसी तरह अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करती रहेंगी।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी अंडर-23 महिला टीम का यह प्रदर्शन अत्यंत गर्व की बात है। 114 रनों की शानदार जीत युवा खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना को दर्शाती है। राज्य की बेटियां लगातार साबित कर रही हैं कि उत्तराखंड महिला क्रिकेट में नई ऊंचाइयां छू सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *