निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति के संस्थापक स्व.वीरेंद्र मोहन उनियाल का 73 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न – Indian Today 24×7

निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति के संस्थापक स्व.वीरेंद्र मोहन उनियाल का 73 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न

देहरादून

22 नवंबर 1953 को देहरादून में जन्मे स्व.वीरेंद्र मोहन उनियाल के 73 वें जन्मदिवस को निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति ने श्रद्धांजलि देते हुए आयोजित किया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड बनने से पूर्व ही तत्कालीन उत्तर प्रदेश में मलिन बस्तियों में गरीब और छत विहीन लोगों को वीरेंद्र मोहन उनियाल ने बसाकर लाखों लोगों को आश्रय प्रदान किया था।

उन्होंने निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति के माध्यम से नदी, नालों, खालों के किनारे लाखो बेसहारा लोगों को बसाया। रविवार को उनके जन्मदिवस पर देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित शनिमंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में आयोजित भंडारे में शहर भर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्व.वीरेंद्र मोहन उनियाल के भाई नरेंद्र मोहन उनियाल,पुत्र एवं निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति

के अध्यक्ष समीर उनियाल,पुत्रवधू सुरभि उनियाल, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव टीटू प्रवीण त्यागी, केशव उनियाल, विद्युत नियामक आयोग के सदस्य गौरव खंडूरी, परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी केशव उनियाल, दिनेश नैथानी, कुलदीप कोहली, पंडित रमेश उनियाल,राकेश उनियाल,आशीष मित्तल, विनोद,सोना,निशांत, अमित, राहुल रावत,हितेश कुमार,राकेश जुयाल,राकेश उनियाल, सिद्धार्थ बढ़ौती,अनुराग उनियाल,प्रदीप तिवारी,भानु बगवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *