श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा के अंतर्गत दंडी स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद गिरि 26 नवम्बर से रहेंगे देहरादून प्रवास पर – Indian Today 24×7

श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा के अंतर्गत दंडी स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद गिरि 26 नवम्बर से रहेंगे देहरादून प्रवास पर

देहरादून

ज्योतिष्पीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ महाराज के प्रिय शिष्य दंडी स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद गिरि महाराज इन दिनों उत्तराखंड में श्री शंकराचार्य संदेश यात्रा पर प्रवास कर रहे हैं।

यात्रा के क्रम में दंडी स्वामी जी दिनांक 26 नवम्बर 2026 को देहरादून पहुँचेंगे। अपने देहरादून प्रवास के दौरान वे प्रमुख तीर्थस्थलों एवं प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। इस क्रम में प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है। साथ ही वे स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर पूज्य शंकराचार्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँगे।

इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य पूज्य शंकराचार्य द्वारा चिह्नित उत्तराखंड के 108 तीर्थों को जनमानस के समक्ष लाना, तीर्थाटन को प्रोत्साहित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देना तथा सनातन हिंदू संस्कृति के मूल आधार गौ, गंगा, गोविंद और गुरु के प्रति जनजागरण करना है।

दंडी स्वामी इस यात्रा के माध्यम से गौमाता, गंगा, गीता, गायत्री एवं गोविंद के प्रति श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का संदेश दे रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थों के दर्शन तक सीमित न रहकर समाज में धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का विस्तार करना भी है।

इस यात्रा में दंडी स्वामी के साथ उनके शिष्य एवं यात्रा संयोजक अनुसूया प्रसाद उनियाल, प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार जीतमणि पैन्यूली , आचार्य अभिषेक , गौरव , देहरादून जिला संयोजक एवं देहरादून तीर्थ संयोजक श्री गगन घावरी, मनोज ध्यानी, शालू जैन , पुष्पा भल्ला तथा जमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

देहरादून प्रवास के दौरान दंडी स्वामी ‘गौ, गंगा कृपाकांक्षी धेनुमानस’ सद्ग्रंथ के रचयिता परम पूज्य गोपाल मणि महाराज से भी उनके निवास स्थान शांति विहार में शिष्टाचार भेंट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *