4 PCS ट्रांसफर, HRDA सचिव मनीष को बनाया नैनीताल झील विकास प्राधिकरण का सचिव और कुमाऊं मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक

देहरादून

बुधवार को चार पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं।

इनमें हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव और पीसीएस मनीष कुमार सिंह का ट्रांसफर किया गया है। जिनको नैनीताल झील विकास प्राधिकरण का सचिव

और GM कुमाऊं मंडल विकास निगम का भी चार्ज दिया गया हैं।

संभवतः मनीष पहले भी नैनीताल जिले में हल्द्वानी के एडीएम के रूप में पोस्टिंग पर रह चुके हैं। इसका अनुभव उनके बेहद काम आयेगा।

वहीं पीसीएस जो कि अभी तक नैनीताल झील विकास प्राधिकरण के सचिव और GM KMVN की जिम्मेदारी देख रहे विजय नाथ शुक्ला को ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। जबकि नगर आयुक्त ऋषिकेश के पद पर तैनात गोपाल राम बिनवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

दूसरी ओर पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को उपाध्यक्ष, टिहरी झील विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *