देहरादून
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे यहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने कल शाम कार्यक्रम की तैयारियां देखने गये कांग्रेस नेता अमर मेहता की टेंट की लोहे की गाडर गिरने से निधन हो गया था। राहुल ने मृतक के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय अमर मेहता के निधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में परिवार का ढांढस बंधाया।
स्वर्गीय अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करते रहे। उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना एवं मजबूती से खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।