तरसाली-फाटा मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, एसडीआरएफ सहित संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान,दो लोगों को मृत किया घोषित

देहरादून/ रुद्रप्रयाग

वीरवार 16 जुलाई 2026 देर रात्रि जिला कंट्रोल रूम (DCR) रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि तरसाली, फाटा के समीप ट्रक संख्या UK01 CA 0826 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर जिला पुलिस, फायर सर्विस एवं एनडीआरएफ के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंच बनाई।

ट्रक के समीप दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें हार्ड बोर्ड की सहायता से सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के सुपुर्द किया गया। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों का विवरण इस प्रकार है..

संजय राणा, आयु लगभग 45 वर्ष और मोहन, आयु लगभग 36 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *