जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध मकान-दुकान बचाओ,बस्ती बचाओ, अभियान के तहत सड़को पर माकपा का जत्था – Indian Today 24×7

जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध मकान-दुकान बचाओ,बस्ती बचाओ, अभियान के तहत सड़को पर माकपा का जत्था

देहरादून

शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत “बस्ती बचाओ, मकान-दुकान बचाओ” तथा बस्तियों की दयनीय हालात के विरुद्ध जत्था निकाला गया। यह जत्था पार्टी नेता, डीएवी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सीआईटीयू महामंत्री श्री लेखराज के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, महिलाएं तथा युवा शामिल हुए।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एलिवेटेड रोड के नाम पर गरीब बस्तियों को उजाड़ना चाहती है। माकपा इस योजना का विरोध करते हुए गरीबों के पुनर्वास की मांग करती है। पार्टी ने जनता से एकजुट होकर भाजपा की नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने तथा बस्तियों की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर बताया गया कि लेखराज वर्ष 1998 से ही मजदूरों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। वे पूर्व जिला महासचिव तथा चित्रसेन आश्रम के अध्यक्ष रह चुके हैं। माकपा एवं विपक्ष की ओर से श्री लेखराज गरीबों, मध्यम वर्गीय परिवारों तथा युवाओं के बीच सबसे सशक्त एवं संघर्षशील प्रत्याशी हैं, जो निश्चित रूप से जनता के दुख-दर्द दूर करने में सशक्त भूमिका निभाएंगे। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना तथा “इस बार परिवर्तन लाइए, लेखराज को जिताइए” का संदेश देना है।

पार्टी ने अपने संकल्पों की घोषणा करते हुए निम्नलिखित बिंदु प्रस्तुत किए…

1. एलिवेटेड रोड योजना को रद्द कराना।

2. बस्तियों में रहने वालों को मालिकाना हक दिलाना।

3. बस्तियों को कूड़े के ढेर और अतिक्रमण से मुक्त कराना।

4. रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षा देना।

5. बस्तियों में सीवर लाइन, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।

6. बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना और नशे के कारोबार पर रोक लगाना।

7. महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपील की किश्र18-20 नवंबर 2026 को सचिवालय में आयोजित होने वाले “महा पड़ाव” में अधिक से अधिक संख्या में जनता शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाए।

इस अवसर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पार्टी जिलासचिव शिवप्रसाद देवली, देहरादून सचिव अनन्त आकाश,सीआईटीयू अध्यक्ष एस एस नेगी, उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, एस एफ आई राज्याध्यक्ष नितिन मलेठा,छात्र संघ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी,जनवादी महिला समिति महामंत्री दमयन्ती नेगी, उपाध्यक्ष नुरैशा अंसारी, सीटू सचिव हिमांशु चौहान,कोषाध्यक्ष रविंद्र नौडियाल,अभिषेक भण्डारी, उपाध्यक्ष रामसिंह भण्डारी,सदस्य मनीष कुमार, हरीश कुमार,एआईएलयू के महामंत्री एडवोकेट शम्भू प्रसाद ममगाई, एडवोकेट शांति प्रसाद, एडवोकेट सुधीर, आशा यूनियन की राज्य महामंत्री लोकेश, प्रभा, मीनानेगी,कमलेश, सालोचना देवी, राजपाल सिंह, अनुज कुमार, जयवती देवी , रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर , सोनू सोनकर , सहदेव, नीलम आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *