विजिलेंस टीम ने एआरटीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार

देहरादून/कोटद्वार
एआरटीओ कार्यालय में गुरूवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
हालांकि आरोपी से पूछताछ जारी है। जबकि उसपर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के दफ्तर के अलावा उसके आवास पर भी विजिलेंस की टीम पहुंच गई है।
सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायते मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने गुरूवार को अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया और महेंद्र रेंज हाथों गिरफ्तार कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *